Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंप कार्यालय का उद्घाटन

cm dhami

cm dhami

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज शनिवार को गोल्ज्यू मंदिर मार्ग पर गोरल चौड़ मैदान के समीप मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने रिबन काटने के बाद विधिवत पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) चम्पावत से विधायक हैं। स्थानीय लोगों को अब अपनी समस्या को लेकर देहरादून नहीं जाना होगा। वे अपनी समस्याओं व मांगों को कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम तक पहुंचा सकते हैं।

स्मृति ईरानी स्कूटी चलाकर तिरंगा बाइक रैली में हुई शामिल

इस मौके पर सीएम (CM Dhami) की धर्मपत्नी गीता धामी, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी समेत तमाम भाजपा नेता और लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version