• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने मिलेट बेकरी आउटलेट का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
16/11/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने गुरुवार को सचिवालय में मिलेट बेकरी आउटलेट (Millet Bakery Outlet) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। श्री धामी ने कहा कि राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी का आउटलेट शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने (CM Dhami ) कहा कि राज्य में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय मंडुआ, झंगोरा, ज्वार, चौलाई इत्यादि अनाजों के उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इन उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक तथा जनपद पौड़ी के पौड़ी ब्लॉक में 2 मिलेट उत्पादों की बेकरी प्रारम्भ की गयी है। मिलेट बेकरी में मंडुआ तथा झंगोरा का प्रसंस्करण कर बिस्किट, ब्रेड तथा पिज्जा बेस व अन्य उत्पाद तैयार किये जा रहें है।

Uttarakhand:राज्य सचिवालय में खुली मिलेट बेकरी आउटलेट, सीएम धामी ने किया  उद्घाटन - Uttarakhand Cm Dhami Inaugurated Millet Bakery Outlet Opened In  Secretariat - Amar Ujala Hindi News Live

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अन्तर्गत स्थानीय मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। वर्ष 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 40 हजार 270 महिलायें लखपति दीदी बनायी जा चुकी है।

सीएम धामी ने मिलेट बेकरी आउटलेट का किया उद्घाटन | Bhadas 4 India

उन्होंने (CM Dhami ) कहा कि चयनित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बेकरी विशेषज्ञ के माध्यम से बेकरी उत्पाद हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिससे अधिक संख्या में समूहों द्वारा बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता तथा पोषण से युक्त बेकरी उत्पाद तैयार कर लोगों को उपलब्ध करा सके।

सीएम धामी ने मिलेट बेकरी आउटलेट का किया उद्घाटन | Bhadas 4 India

इस अवसर पर, कृषि मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newsmillet bakery outletNational newsUttarakhand News
Previous Post

आयुष्मान कार्ड बनाने में यूपी ने रचा कीर्तिमान, देश में सर्वाधिक 4 करोड़ से अधिक बनाए गये कार्ड

Next Post

टिहरी झील में 24 नवंबर से होगा अंतर्राष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईंधन की कालाबाजारी पर योगी का कड़ा प्रहार: 17,000 ठिकानों पर रेड, 224 पर केस दर्ज

31/03/2026
Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Main Slider

नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

31/03/2026
Main Slider

CM योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार से दबोचकर यूपी लाई STF

31/03/2026
Marriage
Main Slider

अप्रैल में इस दिन से बजेंगी शहनाइयां, जान लें विवाह के सभी शुभ मुहुर्त

31/03/2026
Next Post
Tehri Lake

टिहरी झील में 24 नवंबर से होगा अंतर्राष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल

यह भी पढ़ें

Elon Musk का बड़ा फैसला, Grok का गलत इस्तेमाल पड़ेगा भारी, बैन हो जाएगा X अकाउंट

Grok मिसयूज़ पर कड़ा एक्शन, Elon Musk का X यूज़र्स को अलर्ट

04/01/2026
CM Yogi

अचानक पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे सीएम

03/04/2025
Home Ministry

भाजपा की चुनावी रणनीति को आज अंतिम रूप देंगे शाह

29/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version