Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge

CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों से कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड पर 12 घंटे में कार्रवाई

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में अधिकारियों और संबंधित टीमों ने त्वरित गति से कार्य करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण करीब 12 घंटे के भीतर पूरा किया। इसके बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने में मदद मिली और स्थानीय लोगों को होने वाली असुविधा से राहत मिली।

निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर मुख्यमंत्री का जोर

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सड़क पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में आमजन की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क एवं पुलों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण में जुटे अधिकारियों, अभियंताओं और कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से किए गए इस कार्य से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था जल्द बहाल करने में मदद मिली है।

Exit mobile version