• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने लुधियाना में प्रबुद्धजन एवं व्यापारियों के साथ किया संवाद

Writer D by Writer D
26/05/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को लुधियाना में प्रबुद्धजन एवं व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में 10 साल भाजपा की सरकार का कार्यकाल भारत को आगे बढ़ने का कालखंड रहा है। हर भारतीय का पूरे विश्व में मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। विदेश में रहने वाले भारतीय भी आज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आज विश्व में भारत की बात को गंभीरता से सुना जाता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हम सभी 01 जून को लोकतंत्र के महायज्ञ में भाग लेने वाले हैं। उद्योग जगत, व्यापारियों ने भी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है। उनके संकल्प एवं नेतृत्व के अनुसार एनडीए गठबंधन 140 करोड़ देशवासियों के लिए काम करता है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि आज देश में छोटे से छोटा व्यापारी भी डिजिटल पेमेंट करता है। पहले विपक्ष डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर भ्रम में डालता था, पर आज भारत दुनिया का सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश बन गया है। कोरोना काल के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। देश और पंजाब में बुनियादी ढांचों का ऐतिहासिक निर्माण हुआ है। देश में नए एम्स, आईआईटी, आईआईएम, हवाई अड्डों का तेजी से निर्माण हो रहा है।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के लोग वोट मांगने आएं, तो तब उनसे पूछना चाहिए कि 1984 के दंगों का दोषी कौन था..? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया है। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन पवित्र प्रतियां पूरे सम्मान के साथ अफगानिस्तान से भारत लाई गई। गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादाें के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। आज पंजाब में ड्रग्स माफिया हावी हैं, पंजाब सरकार के बड़े-बड़े विज्ञापन अख़बार में छपते हैं, पर धरातल में कोई काम नहीं हो रहा है।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और अकाली दल ने भ्रष्टाचार के सिवा कोई काम नहीं किया। पंजाब सरकार का प्लेन दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए जाता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर देशवासियों को ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं।

Tags: cm dhamidhami newslok sabha elections 2024ludhiyana newsNational newsPunjab NewsUttarakhand News
Previous Post

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा

Next Post

माफिया और मच्छर समाप्त, इंसेफेलाइटिस का भी हुआ खात्माः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Main Slider

नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

31/03/2026
Main Slider

CM योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार से दबोचकर यूपी लाई STF

31/03/2026
Marriage
Main Slider

अप्रैल में इस दिन से बजेंगी शहनाइयां, जान लें विवाह के सभी शुभ मुहुर्त

31/03/2026
Hanuman Jayanti
Main Slider

हनुमान जयंती के दिन करें ये खास उपाय, जीवन से दूर हो जाएगी नकारात्मकता

31/03/2026
Next Post
CM Yogi

माफिया और मच्छर समाप्त, इंसेफेलाइटिस का भी हुआ खात्माः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

‘सरकार जनता के द्वार’ की भावना साकार करेगा पायलट प्रोजेक्ट, धामी बोले- सभी विभागीय वेबसाइट हों अपडेट

01/07/2024

बाहुबली मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत, सबूतों के अभाव में तीन मामलों में हुआ बरी

24/12/2020
Paush Amavasya

आरती करते वक़्त ना करें ये गलती, हो सकता है बड़ा अशुभ

05/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version