Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.

CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.

नैनीताल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नैनीताल में उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रीड़ा विश्वविद्यालय राज्य की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा विश्वविद्यालय की सौगात प्रदेश के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों से राज्य में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और वातावरण का निर्माण हुआ है। सरकार इस गति को आगे बढ़ाते हुए खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित अवसर, प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की है। क्रीड़ा विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, शोध तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति लागू की है। इसके तहत प्रतिभावान खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरों पर प्रोत्साहन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खिलाड़ियों की शिक्षा एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है।

धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को देश के प्रमुख खेल राज्यों में शामिल करना है। इसके लिए खेल मैदानों और प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार के साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Exit mobile version