• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अग्निपथ योजना में युवा शामिल होकर रखेंगे नए भारत की नींव: मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
17/08/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/कोटद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) का बुधवार को कोटद्वार में शुभारंभ करते हुए कहा कि वीर भूमि के युवा नए भारत की नींव रखेंगे। इस योजना से देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित युवा मिलेंगे। प्रदेश सरकार शीघ्र की इस योजना में भर्ती युवाओं को पुलिस सहित अन्य विभागों में भर्ती के लिए नियमावली लाएगी।

बुधवार को मॉडर्न माेंटेसरी स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मशाल जला कर अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) का शुभारंभ किया। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष ने भारत के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

38 साल बाद घर पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, सीएम धामी देंगे उत्तराखंड के लाल को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीर भूमि के रूप में है। सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सरकार ने तय किया है कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले युवाओं को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और चारधाम यात्रा प्रबंधन सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रदेश सरकार इसके लिए जल्द नियमावली जारी करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु ने कहा कि एक सैनिक पुत्री होने के नाते अग्निपथ योजना के शुभारंभ पर वह स्वयं भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून को अग्निपथ भर्ती योजना का ऐलान किया था। इससे देश के उन युवाओं का सपना पूरा होगा जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं। अग्निपथ ऐसी योजना है जो युवाओं को चार साल सेना की सेवा के साथ ही समाज को अनुशासित और प्रशिक्षित नागरिक उपलब्ध कराएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपनी नारी शक्ति, का समर्थन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण को एक नई दिशा एवं दशा मिली है। धामी सरकार राज्य के विकास के लिए संकल्पित भाव से काम कर रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमें अपने युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। उन्हें भ्रमित होने से बचाने के लिए उन्हें अग्निपथ योजना की सही जानकारी देनी होगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए क्रांतिकारी पहल है। अग्निपथ वह पथ है जहां पहुंचकर युवाओं को सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेक मार्ग नजर आएंगे।

इस दौरान भारी संख्या में पूर्व सैनिक जोश खरोश के साथ अपने सैन्य ड्रेस में उपस्थित होकर अग्निवीर योजना को प्रोत्साहित करते हुए दिखे। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह रावत का प्रतीक चिन्ह और खुंकरी भेंट की। एनसीसी कैडेट के बैंड के साथ मुख्यमंत्री (CM Dhami) और कैबिनेट मंत्रियों का स्वागत किया गया।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर अग्निवीर भर्ती में भाग लेने पहुंचे युवाओं को खाना खिलाकर युवा मोर्चा द्वारा बनाई गईं मोदी रसोई का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, यम्केश्वर विधायक रेणु बिष्ट, पौड़ी विधायक राजकुमार पौरी, लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, सुनील गोयल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, शैलेंद्र बिष्ट, सुमन कोटनाला, विनोद रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags: Agneepath scheme
Previous Post

गोरक्षनगरी से संगमनगरी पहुंचना होगा और आसान

Next Post

अखिलेश यादव ने कसा तंज़, अब लोग ‘दूधो नहाओ’ का आशीर्वाद भी नहीं दे पाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कसा तंज़, अब लोग 'दूधो नहाओ' का आशीर्वाद भी नहीं दे पाएंगे

यह भी पढ़ें

CM Dhami met Union Civil Aviation Minister Kinjarapu Rammohan Naidu

मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट में रात्रिकालीन हवाई सेवा आरंभ करने का किया अनुरोध

12/09/2025
181 women helplines

संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

14/03/2026
scholarship

मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक के छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन 31 तक आमंत्रित

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version