• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने महिलाओं के लिए स्व पंजीकरण एप का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
12/11/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को सचिवालय में उत्तराखंड पुलिस एप (UK Police App) के अन्तर्गत सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों/संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा का शुभारंभ किया। किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिलाएं उत्तराखण्ड पुलिस एप में दिये गये विकल्प गौरा शक्ति (Gaura Shakti) से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के दृष्टिगत सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों में कामकाजी महिलाओं को इस एप में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया जाए। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार भी किया जाए। सभी जनपदों में इसके लिए संगोष्ठियों एवं अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचारित किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देश दिये कि गौरा शक्ति के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संबंधित थानों से त्वरित कारवाई की जाए। उच्च स्तर से कृत कारवाई की नियमित निगरानी रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि महिलाओं के स्व रजिस्ट्रेशन की यह सुविधा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  द्वारा महिला सुरक्षा के लिए बेहतर ईको सिस्टम विकसित करने के विजन के अनुरूप कामकाजी महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस एप में रजिस्ट्रेशन करने वाली सभी महिलाओं की रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी को गोपनीय रखा जायेगा। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं थानों में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं एक महिला कांस्टेबल तैनात की गई है। उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत गौराशक्ति विकल्प में जाकर जब कोई महिला अपना रजिस्ट्रेशन करायेंगी तो संबंधित थाने से महिला सब इंस्पेक्टर को इसकी सूचना प्राप्त होते ही रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिला से बात कर रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने की जानकारी देगी, साथ ही समय-समय पर फीडबैक भी लिया जायेगा। गौरा शक्ति के अन्तर्गत स्व रजिस्ट्रेशन के अतिरिक्त महिलाएं ई-शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं, साथ ही इसमें महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी और महत्वपूर्ण फोन नम्बर भी उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी  अशोक कुमार, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम,  शैलेश बगोली,  अरविन्द सिंह ह्यांकी,  रविनाथ रमन, एडीजी  वी. मुरूगेशन,  आईजी  ए.पी. अशुमान, अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, डीआईजी गढ़वाल  के. एस. नगन्याल, डीआईजी  सेंथिल अबुदई, पी रेनुका देवी, जिलाधिकारी देहारादून सोनिका, एस.एस.पी देहरादून  दलीप सिंह कुंवर, वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर  सुशील कुमार एवं सभी जिलाधिकारी एवं एस.एस.पी उपस्थित थे।

Tags: dhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

कहीं आपके PAN कार्ड पर किसी ने लोन तो नहीं ले रखा, ऐसे करें चेक

Next Post

डेंगू से बचाव के लिए हर जिले में बनेंगे डेडिकेटेड हॉस्पिटल: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Asaram Bapu
Main Slider

जेल में बंद आसाराम की अचानक बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

10/10/2025
Soldier
Main Slider

जंगल बना रहस्य! लापता सेना जवान का शव मिला, साथी की तलाश तेज़

10/10/2025
PM Modi
Main Slider

सदियों का सपना साकार: राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे पीएम मोदी

10/10/2025
Players' faces lit up after receiving the honor from CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की खेल नीति से बदल रहा माहौल, बेटियाँ बोलीं– अब हमारी बारी है

09/10/2025
Swadeshi Fair
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे स्वदेशी मेलों का औपचारिक शुभारंभ

09/10/2025
Next Post
cm yogi

डेंगू से बचाव के लिए हर जिले में बनेंगे डेडिकेटेड हॉस्पिटल: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Indian economy

2050 तक चीन और अमेरिका के बाद दुनिया में होगी तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

11/10/2020
keshav maurya

बिना भेदभाव के प्रदेश का हो रहा है चहुंमुखी विकास : केशव मौर्य

20/03/2021
सांसद कौशल किशोर

लखनऊ : प्राइवेट हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज पर लगा मानव अंगों की तस्करी के गंभीर आरोप

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version