• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्यनिष्ठा की संस्कृति विकसित करने के लिए पारदर्शिता जरूरी: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
28/10/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सत्यनिष्ठा की संस्कृति विकसित करने के लिए सभी को सत्य, ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता के साथ कार्य करना जरूरी है। सतर्कता अधिष्ठान में ऐसे अधिकारियों को भी शामिल किया जाए, जिन्हें इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हो। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञों की एक टीम गठित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) सोमवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कारगी ग्राण्ट में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय की ओर से ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयाेजित सतर्कता जागरुकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के बाद संबाेधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस माैके पर मुख्यमंत्री ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण किया।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि पटेल की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष लोक प्रशासन को पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए “सतर्कता जागरुकता सप्ताह“ का आयोजन किया जाता है। जिस उद्देश्य यह सप्ताह मनाया जा रहा है, उसकी पूर्ति के लिए सभी पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। “सतर्कता जन-जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर“ जनता को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और लोक-प्रशासन को पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

भ्रष्टाचार में दोषी पाने पर हुई सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक और नैतिक रूप से भी देश समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू की गई ई-गवर्नेस की पहल ने सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है। नोटबंदी, जीएसटी और डीबीटी प्रणाली से भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की दिशा में कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टोलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार में जो भी दोषी पाये गये हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की गई है।

टोल-फ्री नम्बर पर 78 सौ शिकायतें दर्ज, 75 लोगों पर कार्रवाई

निदेशक सतर्कता वी.मुरूगेशन ने बताया कि 2022 में टोल-फ्री नम्बर 1064 भी जारी होने के बाद इस पर 7800 शिकायतें दर्ज की गई। सतर्कता विभाग ने पिछले “3 वर्षों में 66 ट्रैप किये हैं। 75 लोगों पर कार्रवाई की गई है।

विकास और विरासत के बल पर केदारनाथ सीट पर जीतेगी भाजपा: मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन,सचिव गृह शैलेश बगोली,अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा,ए.पी अंशुमन, पुलिस अधीक्षक सतर्कता रेनू लोहनी एवं सतर्कता विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

विकास और विरासत के बल पर केदारनाथ सीट पर जीतेगी भाजपा: मुख्यमंत्री

Next Post

कांग्रेस को उनके झूठ का फल अवश्य देंगे बाबा केदार: पुष्कर सिंह धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
CM Dhami

कांग्रेस को उनके झूठ का फल अवश्य देंगे बाबा केदार: पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव Priyanka Chopra and Rajkumar Rao

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का फर्स्ट लुक

16/10/2020

पूर्व तेज गेंदबाज का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

02/11/2021
arrested

36 घंटे में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version