• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अल्पसंख्यकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही सरकार: सीएम धामी

Writer D by Writer D
18/12/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। भारत विभिन्न संप्रदायों, भाषा-बोलियों और संस्कृतियों वाला देश है। अनेकता में एकता भारत की विशिष्ट पहचान है।

सर्वे ऑफ इण्डिया,हाथीबड़कला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन भारत की अखण्डता और एकता के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है।

इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री की ओर से अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों कि लोगों व अल्पसंख्यक वर्ग की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री धामी(CM Dhami)  ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति सभी संप्रदायों का सम्मान करने की रही है। राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के लिए धार्मिक-क्षेत्रीय विविधता के अनुरूप साम्प्रदायिक सद्भाव तथा भाई-चारे की भावना को प्रोत्साहन देने जैसे अनेकों कार्य हमारी प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास एवं सबका प्रयास की भावना से देश आगे बढ़ रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के पीड़ित समुदाय को अपने देश में शरण देकर ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ भाव का पालन करना भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होना, इसी परंपरा की सार्थकता का पर्याय है। इसी के साथ ही महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से हमारी मुस्लिम माताओं-बहनों के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए देश में तीन तलाक से संबंधित कानून को लागू करना एक ऐतिहासिक फैसला रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य सरकार की ओर से भी अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। देश में विभिन्न योजनाओं का समान रूप से लाभ सभी को मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा भी इस संबंध में कुछ विशेष कदम उठाए गए हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने एवं अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहित के लिए “मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना’’ प्रारम्भ की है। अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों की मेधावी छात्राओं की शिक्षा के लिए विशेष अनुदान भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मांग के अनुसार आर्थिक व शैक्षणिक विकास के लिए 4 करोड़ रुपये की लागत से अल्पसंख्यक विकास निधि की स्थापना की है। मौलाना आजाद एजुकेशन फाईनेन्स फाउन्डेशन योजना के अर्न्तगत उत्तराखण्ड राज्य के गरीब अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा हेतु व्याज मुक्त ऋण देने का प्राविधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री हुनर योजना से भी राज्य में अल्पसंख्यकों को रोजगार दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार ने कलियर शरीफ में 50 बेड का हॉस्पिटल स्वीकृत किया है, उसकी धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही यह यूनानी मेडिकल कॉलेज कलियर शरीफ में बनेगा।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जा रहा है। राज्य के समग्र विकास के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास से ही किसी प्रदेश और देश का समग्र विकास संभव है। इस दिशा में केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

पानी की बोतल पर 5 रुपए ज्यादा वसूलना पड़ा महंगा, रेलवे ने लगाया इतने लाख का जुर्माना

उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर.के.जैन ने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए आयोग की ओर से निरन्तर जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। केन्द्र व राज्य सरकार की इन वर्गों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

इस मौके पर उत्तराखण्ड अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मज़हर नईम नवाब,सरदार इकबाल सिंह,उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ.गीता खन्ना, खतीब अहमद,डी.आई.जी पी रेणुका देवी व अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

पानी की बोतल पर 5 रुपए ज्यादा वसूलना पड़ा महंगा, रेलवे ने लगाया इतने लाख का जुर्माना

Next Post

फिर काल बना कोरोना, श्मशान घाटों पर लगी लंबी कतारें

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
राजनीति

पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
Next Post
corona

फिर काल बना कोरोना, श्मशान घाटों पर लगी लंबी कतारें

यह भी पढ़ें

Gang Rape

29 लोगों ने नाबालिग के साथ कई बार किया गैंगरेप, 23 आरोपी गिरफ्तार

23/09/2021
Deputy CMO was held hostage and robbed

बदमाशों का तांडव, फैक्ट्री सुपरवाइजर के परिवार को बंधक बनाकर लूटे 12 लाख

03/01/2022
Kangana Ranaut

कंगना रनौत : “कृपया उनके घरों को बख्श दें” क्योंकि बीएमसी उनके सभी पड़ोसियों को नोटिस देती है

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version