Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम धामी ने आमजनों की सुनी जनसमस्याएं, जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से गुरुवार को आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने किए वादों को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टि के मंत्र पर काम किया जा रहा है।

केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी मजबूत हो रही : सीएम धामी

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये हैं, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।

Exit mobile version