Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं

cm dhami

CM Dhami listened to the problems of the people

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण के करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रदेश भर से आई महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) से भेंट की। लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Exit mobile version