Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम धामी ने देव संस्कृति विवि में मप्र के सीएम से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देव संस्कृति विश्व विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान धामी ने प्रदेश में भू कानून को लेकर चर्चा होने की बात कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देव संस्कृति विवि पहुंचे। जहां पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्होंने भेंट की।

इस दौरान उन्होंने कहाकि शिवराज सिंह चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनको चौहान से लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज भी उनसे शिष्टाचार भेंट की।

सीएम योगी के सख्त निर्देश- बिना जांच कराएं किसी भी यात्री का यूपी में प्रवेश नहीं

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहाकि जनता के सुझावों और अपील पर ही देवस्थानम बोर्ड को भंग किया गया है। वहीं भू कानून पर भी उन्होंने जनता से सुझाव मांगे हैं। इस संबंध में जनता के जो भी सुझाव व विचार आएंगे उनके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

Exit mobile version