Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुबह सैर के दौरान बड़े बुजुर्गों से मिले धामी, कही मोदी की ओर से राम-राम

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून/ऊधमसिंह नगर/खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खटीमा में सुबह की सैर के दौरान स्थानीय जनता से भेंट कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की राम-राम बड़े बुजुर्गों तक पहुंचाई। मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह भी किया।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषिकेश में गुरुवार को आयोजित एक जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत अनुरोध कर घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों को मोदी का प्रणाम और राम-राम कहने का आग्रह किया था।

शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश को मुख्यमंत्री धामी ने लोगों तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया।

ऋषिकेश की जनसभा के समापन के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सीधे खटीमा पहुंचे जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। शुक्रवार सुबह खटीमा में सैर के दौरान मुख्यमंत्री धामी राह चलते कई लोगों से मिले।

खासतौर पर बड़े बुजुर्गों से मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आपको प्रणाम और राम-राम कहा है। इस दौरान उन्होंने मोदी के उत्तराखण्ड से विशेष लगाव और जुड़ाव को लेकर भी लोगों से चर्चा की।

हमने दंगा करवाने वालों की गर्मी को शांत करके आपको शांति, सुरक्षा दी : योगी

जनता ने भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रणाम को सहर्ष से स्वीकार कर मुख्यमंत्री धामी को आशीष दिया।

Exit mobile version