• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने वित्तमंत्री से की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा

Writer D by Writer D
04/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
CM Dhami met Finance Minister Nirmala Sitharaman

CM Dhami met Finance Minister Nirmala Sitharaman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार के पूंजीगत व्यय को विशेष सहायता के अन्तर्गत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से देहरादून की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि देहरादून नगर और इसके उपनगरीय क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था मुख्य रूप से नलकूप के द्वारा की जा रही है, जिसके फलस्वरूप भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल की मांग निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके कारण वर्तमान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भविष्य की पेयजल मांग को पूर्ण करने में सक्षम नहीं होगी। इस समस्या के दृष्टिगत और भविष्य में सतत पेयजल की सुविधा प्रदान करने को गंगा नदी की सहायक नदी सौंग नदी पर ‘सौंग बांध पेयजल परियोजना’ प्रस्तावित है। इस परियोजना की कुल लागत रू0 2021 करोड़ है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि परियोजना के निर्माण से 150 एम.एल.डी. पेयजल ‘गुरुत्व’ के माध्यम से देहरादून नगर व इसके उपनगरीय क्षेत्रों के लगभग 10 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा। परियोजना के निर्माण उपरान्त पेयजल व्यवस्था की नलकूपों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो जाएगी, जिससे भूजल दोहन में भारी कमी आएगी। इसके फलस्वरूप भू जल स्तर में बढोतरी होगी। ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आयेगी। भविष्य में नए नलकूपों और उन पर होने वाले संचालन व रखरखाव सम्बन्धी व्यय में भी भारी कमी आएगी।

इसके अतिरिक्त परियोजना के निर्माण से झील का निर्माण होगा जो कि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे रोजगार सृजन होगा एवं स्थानीय नागरिकों के आय में वृद्धि होगी। झील निर्माण से पर्यावरण को भी लाभ होगा। इस परियोजना का एक अन्य मुख्य लाभ बाद नियंत्रण है, परियोजना के निर्माण के फलस्वरूप देहरादून जनपद के 10 ग्रामों की लगभग 15000 आबादी को सौंग नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से सुरक्षा प्रदान होगी। परियोजना देहरादून नगर के जलापूर्ति को अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

नगर विकास मंत्री ने मऊ में सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

परियोजना से सम्बन्धित सभी आवश्यक तकनीकी वन भूमि हस्तान्तरण स्टेज-1 एवं अन्य आवश्यक स्वीकृतियां सम्बन्धित विभागों/ मंत्रालयों प्राप्त की जा चुकी है। परियोजना से प्रभावित होने वाले कुटुम्बों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन को व्ययभार (रू. 247 करोड़) राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

Tags: cm dhamidelhi newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

हिमस्खलन में फंसे छह पर्यटकों की मौत, युद्धस्तर पर चलाया गया बचाव अभियान

Next Post

एक्सपोर्ट प्रदेश बन रहा उप्र, 89 हजार करोड़ से 1.57 लाख करोड़ तक पहुंचा निर्यात

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapil Sibal
राजनीति

ईरानी दूतावास पहुंचे राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, खामेनेई की हत्या पर व्यक्त की संवेदना

06/03/2026
UPSC
Main Slider

UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

06/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज की तारीख कन्फर्म, रणवीर सिंह ने बताया डेट और टाइम

06/03/2026
pm modi
Main Slider

खेती और विश्वकर्मा अर्थव्यवस्था की मुख्य नींव: पीएम मोदी

06/03/2026
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक बर्खास्त

06/03/2026
Next Post
export

एक्सपोर्ट प्रदेश बन रहा उप्र, 89 हजार करोड़ से 1.57 लाख करोड़ तक पहुंचा निर्यात

यह भी पढ़ें

CM Yogi

संकट की घड़ी में जनता का मनोबल गिराने वालों को मिलेगी सख्त सजा : योगी

22/04/2021
Murder

गुड़ व्यापारी की गोली मारकर हत्या

13/03/2022
विकास सिंह lawyer Vikas Singh

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह प्रेस कांफ्रेंस आज, तीनों बहने रहेंगी मौजूद

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version