Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी ने आमजनों से भेंट कर सुनीं समस्याएं

cm dhami

cm dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सायं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न संगठनों और आमजनों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लोगों की समस्याओं को अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो, इसके लिये जिलाधिकारियों को प्रतिमाह अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है: सीएम धामी

साथ ही सभी अधिकारियों को सोमवार को जनता से मिलने का समय निर्धारित कर अनिवार्य रूप से जन समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नन्हीं दुनिया के बच्चों से भी भेंट कर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version