Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का आग्रह, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

CM Dhami

CM Dhami met hardeep puri

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन को लेकर व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने सोमवार नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट कर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, जिससे व्यावसायिक एलपीजी की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इस अवधि में राज्य को करीब 9,67,949 व्यावसायिक सिलेंडरों की आवश्यकता होती है। ऐसे में निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना आवश्यक है।

पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में एलपीजी की अहम भूमिका होती है। उन्होंने इस अवधि के लिए लगभग 5 प्रतिशत अतिरिक्त (करीब 48,397 सिलेंडर) आवंटन सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्यतः पर्यटन, विशेषकर धार्मिक और साहसिक पर्यटन पर आधारित है। चारधाम यात्रा राज्य की आस्था, सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख आधार है, इसलिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

Exit mobile version