Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हेमवती नंदन बहुगुणा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री धामी

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक के रूप में बहुगुणा की पहचान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि बहुगुणा एक जननेता के रूप में स्मरण किए जाते हैं, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में जन्म 25 अप्रैल 1919 को जन्मे हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय राजनीति के एक प्रमुख नेता, कुशल प्रशासक और प्रभावशाली वक्ता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से की और बाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वे वर्ष 1973 से 1975 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक सुधार, ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया। बाद में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर अन्य राजनीतिक दलों के साथ भी कार्य किया और केंद्र सरकार में मंत्री पद संभाला। जनसंवेदनशील नीतियों और संगठनात्मक क्षमता के लिए उन्हें व्यापक सम्मान मिला। 17 मार्च 1989 को उनका निधन हाे गया था।

Exit mobile version