• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिथौरागढ़ और देहरादून में अतिरिक्त सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जाएगा: सीएम धामी

Writer D by Writer D
26/07/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) (Kargil Vijay Diwas) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहारादून एवं पिथौरागढ़ में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश में सैनिक द्वार एवं स्मारकों की देखरेख सैनिक कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन करेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। कारगिल युुद्ध में उत्तराखंड से 75 वीर सपूतों ने सर्वोच्च शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि जिस सांस्कृतिक परिवेश और विचारों ने हम सभी को पोषित किया है, उस संस्कृति में मान्यता है कि देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना के साथ उनका रिश्ता आत्मीयता का रिश्ता है।

Additional Sainik Welfare Office to be opened in Pithoragarh and Dehradun: Chief Minister

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज पीएम मोदी के प्रयासों से सेना ना केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता अनुसार सरकार द्वारा सेवायोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य के वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त तथा वार्षिक राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की है। परमवीर चक्र विजेता को 30 लाख से 50 लाख, अशोक चक्र 30 लाख से 50 लाख, महावीर चक्र 20 लाख से 35 लाख, कीर्ति चक्र 20 लाख से 35 लाख, वीर चक्र और शौर्य चक्र 15 से 25 लाख और सेना गेलेन्ट्री मेडल 07 लाख से 15 लाख करने को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहारादून के गुनियालगांव में शहीदों की स्मृति में अत्याधुनिक एवं विभिन्न सुविधाओं से युक्त शौर्य स्थल (सैन्य धाम) का निर्माण किया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार युद्ध विधवा एवं युद्ध अपंग सैनिकों को दो लाख रुपये की आवासीय सहायता, उत्तराखंड  में सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को 25 लाख मूल्य की सम्पत्ति के खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट अनुमन्य की गयी है ।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय सेना ने सदैव राष्ट्र की अखंडता एवं सम्प्रभुता बनाए रखने के लिये अनुकरणीय साहस और देशभक्ति का प्रदर्शन किया है। मातृभूमि पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, मगर इनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा के लिए बसी रहेंगी।

कारगिल युद्ध के बलिदानियों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में विधायक खजानदास, सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अनिल गोयल, जिलाधिकारी देहारादून सोनिका, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल के अलावा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamiKargil Vijay DiwasUttarakhand News
Previous Post

आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड में रहें अधिकारी: रेखा आर्या

Next Post

जनपदों में होंगे मुख्यमंत्री आपदा सुरक्षा सम्मेलन

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

कैंसर पीड़ित मॉ-बाप को बेटे कर रहे थे घर से बेदखल, डीएम करेंगे जिला बदर

12/11/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

12/11/2025
Post Office
Business

आपके पॉकेट में पोस्ट ऑफिस, अब घर बैठे मोबाइल पर होंगे सारे काम

12/11/2025
'Sans Abhiyan 2025-26' was launched
राष्ट्रीय

हर बच्चे की सांसें सुरक्षित रहें, स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़े उत्तराखंड

12/11/2025
Car Blast
Main Slider

चुनाव के समय ही क्यों… दिल्ली कार ब्लास्ट की टाइमिंग पर मंत्री ने उठाए सवाल

12/11/2025
Next Post
CM Yogi

जनपदों में होंगे मुख्यमंत्री आपदा सुरक्षा सम्मेलन

यह भी पढ़ें

Rain

अचानक ने मौसम ने ली करवट, बारिश से सराबोर हुई नवाबों की नगरी

21/03/2023
Chahal and Dhanshree's wedding

एक दूजे के लिए हुए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री

22/12/2020
Rajasthan Royals

IPL 2022: बटलर के विस्फोटक शतक से रोहित शर्मा के धुरंधर ढेर

02/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version