• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
02/08/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और पूर्व सह सरकार्यवाह मदन दास देवी के अस्थि अवशेष आज वैदिक विधि विधान के साथ हर की पैड़ी पर गंगा में विसर्जित किए गए। इससे पूर्व भीमगोडा स्थित कृष्ण कृपा आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्मलीन मदन दास देवी को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सहित अनेक गण्यमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मदन दास देवी के निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा और वे निरन्तर राष्ट्र के निर्माण में सन्नद्ध रहे, जो हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत है।

श्रद्धांजलि देते Chief Minister धामी

श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, भाजपा राजधानी कार्यालय प्रमुख महेंद्र पांडेय, प्रफुल्ल आकांत, डॉ। शैलेन्द्र, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी, महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत राम मुनि, महंत जसविंद्र शास्त्री, महंत विष्णुदास, अनिल गुप्ता, सुनील, दयानन्द, आशीष चौहान, अधिवक्ता परिषद से हरि बोरिकर, उमेश दत्त शर्मा आदि ने भी मदन दास देवी को श्रद्धांजलि दी।

आइकॉनिक बिल्डिंग के तौर पर हो वाराणसी और गोरखपुर के कमिश्नरी कार्यालयों की पहचान: सीएम योगी

मदन दास देवी को श्रद्धांजलि देने वालों में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत,वित्त मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगांई, पदम सिंह, दिनेश सेमवाल, डॉ। शैलेन्द्र, अजय कुमार, सुरेश जोशी, रमेश गाड़िया, विक्रम, डॉ ममता सिंह, रितांशु कंडारी, नवीन पन्त, पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, रोहन सहगल, डॉ. यतींद्र नागयन, विकास तिवारी आदि प्रमुख थे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला संघ चालक कुंवर रोहिताश्व ने किया।

पूर्व सह सरकार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी की अस्थियों को वैदिक विधि विधान से हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड में विसर्जित किया गया। श्रीगंगा सभा की ओर से अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, उज्ज्वल पण्डित, अनमोल आदि तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

Tags: cm dhamiharidwar newsUttarakhand News
Previous Post

आइकॉनिक बिल्डिंग के तौर पर हो वाराणसी और गोरखपुर के कमिश्नरी कार्यालयों की पहचान: सीएम योगी

Next Post

नहर में गिरी स्कूल बस, एक की मौत, कई छात्र घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
Next Post
School Bus

नहर में गिरी स्कूल बस, एक की मौत, कई छात्र घायल

यह भी पढ़ें

warner

फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगे सनराइजर्स हैदराबाद-दिल्ली कैपिटल्स

08/11/2020
JP Nadda congratulates Yogi Sarkar

योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर जेपी नड्डा ने दी बधाई

19/03/2021
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar assembly election

सीएम नीतीश बोले- घर बैठकर कुछ भी ट्वीट कर देना अब फैशन

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version