• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा संरक्षण हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनना जरूरी: सीएम धामी

Writer D by Writer D
14/12/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने बुधवार को ऊर्जा संरक्षण दिवस (Energy Conservation Day) के अवसर पर कौलागढ़ रोड स्थित ओ.एन.जी.सी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण एवं ओ.एन.जी.सी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ऊर्जा दक्ष उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं ऊर्जा संरक्षण पर आधारित 2023 के टेबल कलेण्डर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी को सदैव प्रयास करने होंगे। ऊर्जा संरक्षण हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनना जरूरी है। ज्ञान एवं विज्ञान तेजी से आगे बढ़ा है। उर्जा संरक्षण के लिए भी अनेक नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इन तकनीक के साथ ही हम बिजली का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें, इसे सबको अपनी आदतों में लाना होगा। यह हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से ही संभव है। राज्य सरकार ईकोलॉजी एवं इकोनॉमी में संतुलन बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में विभाग लाएं एकरूपता: मुख्य सचिव

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अन्तरराष्ट्रीय मंच का नेतृत्व कर रहा है। भारत सम्पूर्ण विश्व में स्वच्छ ऊर्जा के विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। भारत औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्राकृतिक ऊर्जा का बहुतायत प्रयोग कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य की अवधारणा में पर्यटन एवं ऊर्जा आर्थिकी के मूल आधार थे, इस पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। राज्य में विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं पर राज्य को जल्द एनओसी मिले।

निदेशक उरेडा रंजना राजगुरु ने कहा कि सभी जनपदों में ऊर्जा संरक्षण पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रचार वाहनों, नुक्कड़ नाटकों एवं रैलियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर जनपद में 05 गांवों को चुना गया है, जिन्हें ऊर्जा ग्राम बनाना है। उरेडा द्वारा ओ.एन.जी.सी के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर सचिव ऊर्जा डॉ. अहमद इकबाल, कार्यकारी निदेशक ओ.एन.जी.सी आई.साई.राम, उप महाप्रबंधकओ.एन.जी.सी आर.एस.नारायनी, एमडी यूजेवीएनएल संदीप सिंघल एवं अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newsenergy conservation dayNational news
Previous Post

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में विभाग लाएं एकरूपता: मुख्य सचिव

Next Post

शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

महिला सशक्तिकरण पर राजनीति न हो, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू हो : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया, महिला आरक्षण देश की दिशा बदलने वाला कदम : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
Raja Raghuvanshi Murder case
क्राइम

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल से बाहर आएगी सोनम, 11 महीने बाद मिली जमानत

28/04/2026
Next Post
Shubhendu Adhikari

शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी

28/09/2025
Railway

रेलवे के कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

12/10/2021
epfo

EPFO इसी महीने खातों में डाल सकता है साल 2019-20 के लिए 8.5 फीसद ब्याज

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version