• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्यार्थियों के अभिरुचि के लिए विस्तृत योजना पर सरकार कर रही कार्य: सीएम धामी

Writer D by Writer D
23/01/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि के अनुरूप हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए विस्तृत योजना पर कार्य कर रही है।

सोमवार को सचिवालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) के ‘द्वितीय बाल-युवा समागम’ कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने यूसर्क की ओर से किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में यूसर्क की ओर से एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे राज्य के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है।

विद्यार्थियों को विज्ञान प्रदर्शनियों और स्किल डेवलपमेंट जैसे कार्यक्रमों से जोड़ कर उनके सर्वांगीण विकास को पूर्णता प्रदान करने के प्रयासों को भी मुख्यमंत्री ने सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से राज्य सरकार के ’’आत्मनिर्भर युवा- आत्मनिर्भर भारत’’ के संकल्प को पूर्ण करने में भी सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर अपनी प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल, वैज्ञानिक अनुसंधान, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रहे हैं।

देश की आजादी में शहीद दुर्गामल्ल का योगदान हमेशा याद आएगा: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को मिली राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हमारे युवाओं के लिए विशेष अवसरों का सृजन किया है। नई शिक्षा नीति हमारे युवा वर्ग के विकास के लिए नए अवसरों का सृजन कर रही है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने नई शिक्षा नीति को प्रभावकारी ढंग से लागू करने का कार्य किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) की ओर से ’’स्टेम लैब’’ का उद्घाटन भी किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारे विद्यार्थियों को इस लैब के माध्यम से विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, यूसर्क निदेशक डा. अनिता रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी ललित मोहन चमोला, प्राचार्य डायट देवेन्द्र सिंह भण्डारी, कार्यक्रम समन्वयक एवं संचालक डॉ. ओमप्रकाश नौटियाल उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

देश की आजादी में शहीद दुर्गामल्ल का योगदान हमेशा याद आएगा: सीएम धामी

Next Post

एक दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी, सामने आई शादी की क्यूट तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

01/05/2026
Next Post
kl rahul-athiya

एक दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी, सामने आई शादी की क्यूट तस्वीरें

यह भी पढ़ें

 Kalashtami

आज रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त व विधि

22/12/2024
gambhir

शशि थरूर ने किया संजू सैमसन की धोनी से तुलना, तो भड़के गौतम गंभीर

28/09/2020
IED recovered

श्रीनगर में चौक- बारामूला हाईवे पर IED बरामद, बड़े हमले की साजिश विफल

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version