• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के विकास के लिये मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लिये: धामी

Writer D by Writer D
06/04/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऊमधसिंह नगर /नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को अपने गृह नगर खटीमा में जन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश के विकास के लिये ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिये हैं। देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

श्री धामी (CM Dhami)  शनिवार को ऊधमसिंह नगर के दौरे पर रहे। पहले उन्होंने नानकमत्ता गुरूद्वारा में डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की स्मृति में आयोजित शांति पाठ में प्रतिभाग किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा तरसेम सिंह का 28 मार्च को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

यहां से वह अपने गृह नगर खटीमा गये और पार्टी की ओर से आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने धारा 370, तीन तलाक, सीएए जैसे बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं।

श्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 खत्म करने से देश में अमन और शांति है। तीन तलाक से मुस्लिम बहनों और परिवारों को लाभ हुआ है। यही नहीं अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर का निर्माण किया है। उन्होंने सीएए कानून को भी महत्वपूर्ण कदम बताया।

कांग्रेस ने सैनिकों की नहीं की चिंता, मोदी ने उत्तराखंड के सैन्यधाम को दी पांचवें धाम की संज्ञा: धामी

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रदेश से विशेष लगाव है और उन्होंने प्रदेश के विकास को नयी गति दी है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की ओर से किये गये कार्यों को भी गिनाया।

खटीमा के बंडिया में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री धामी का भव्य स्वागत किया। उन पर फूल बरसाये। श्री धामी भी गद्गद् नजर आये।

Tags: cm dhamilok sabha elections 2024National newsUttarakhand News
Previous Post

‘अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार’, ऊर्जा मंत्री ने किया चुनाव प्रचार का शुभारंभ

Next Post

मोदी ने 10 वर्ष में कभी नहीं ली छुट्टी, उनका हर पल-हर क्षण भारत मां की सेवा में समर्पित: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Players' faces lit up after receiving the honor from CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की खेल नीति से बदल रहा माहौल, बेटियाँ बोलीं– अब हमारी बारी है

09/10/2025
Swadeshi Fair
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे स्वदेशी मेलों का औपचारिक शुभारंभ

09/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनसुविधा एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल: एके शर्मा

09/10/2025
CM Dhami meets DUSU President and JNUSU Joint Secretary
राजनीति

सीएम धामी ने डूसू अध्यक्ष और JNUSU संयुक्त सचिव से मुलाकात की, दी जीत की बधाई

09/10/2025
CM Yogi participated in the 36th Regional Sports Festival
Main Slider

खेलों से आत्मनिर्भर और सशक्त होगा नया उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री

09/10/2025
Next Post
CM Dhami

मोदी ने 10 वर्ष में कभी नहीं ली छुट्टी, उनका हर पल-हर क्षण भारत मां की सेवा में समर्पित: धामी

यह भी पढ़ें

Mayawati

मायावती के घर में अचानक दनदनाते घुसे NSG कमांडो, सायरन बजाती एंबुलेंस हुई दाखिल, जानें पूरा मामला

18/03/2025
suicide

नोएडा में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत चार लोगों ने की आत्महत्या

23/11/2020
50 years of indo-pak war

भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे, PM मोदी दिल्ली से रवाना करेंगे ‘विजय ज्योति यात्रा’

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version