• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी की गारंटी के संकल्प के साथ एक श्रेष्ठ भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
05/03/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मोदी की गारंटी के संकल्प के साथ एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण हम सबको करना होगा। आज हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। जल्द ही हमारा स्थान तीसरे नंबर पर होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मंगलवार को यमुनोत्री विधानसभा के बड़कोट में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

टिहरी गढ़वाल से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित होने के बाद बड़कोट में आयोजित जनसभा से लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज मोदी जी गांव, गरीब, किसान, वंचित सभी की चिंता कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना हमारे पहाड़़ की महिलाओं के आंखों को धुएं से मुक्ति दिला रही है। आज हमारी बहनें, माताएं घरों में गैस चूल्हे पर आराम से भोजन बना रही हैं। यह भी मोदी जी के कारण ही सम्भव हो पाया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री अंत्योदय योजना के अंतर्गत हर गरीब को राशन मिल रहा है। आज हर गरीब का अपना पक्का मकान बन रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों की संख्या में गरीब लाभान्वित हो रहे हैं। जन-धन योजना से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुल चुके हैं, जिससे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति के खाते में जा रहा है, किसान सम्मान योजना प्रत्येक परिवार को प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्रत्येक गांव के काश्तकार को मिल रहा है, अटल पेंशन योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है, हस्तशिल्प हमारी संस्कृति और विरासत की अनूठी पहल के अंतर्गत कामगारों को रोज़गार मिला है। सुकन्या योजना से हमारी बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हमारी महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाखों लोग मुफ़्त इलाज़ पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त अभियान के अंतर्गत 2025 तक उत्तराखंड को टीवी मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार का संकल्प है कि देवतुल्य भूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त किया जाए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उत्तराखंड के सीमांत गांव को भी मोबाइल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल, हर घर नल से पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यमुनोत्री धाम में भक्तों की सुगम से यात्रा हेतु रोपवे के निर्माण की अनुमति दी गई है। मोरी नैटवाड 60 मेगावाट बांध परियोजना पूर्ण रूप से संचालित की जा रही है ।

उन्होंने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तीव्र गति से गतिमान है। डोईवाला से गंगोत्री ,खरादी, यमुनोत्री रेल लाइन की डीपीआर कार्य पूर्ण हो चुका है और इसी क्रम में मोदी गारंटी से प्रत्येक व्यक्ति को लाभांवित किया गया है, किया जा रहा है, किया जायेगा।

सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि आज भारत विश्व का अग्रणी देश बनने की ओर अग्रसर है। मोदी जी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में हम उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सर्वप्रथम मैं आप सब लोगों को बधाई देना चाहती हूं और केंद्र सरकार का धन्यवाद देना चाहती हूं कि यमुनोत्री धाम आने वाले मुख्य मार्ग को ऑल वेदर रोड में सम्मिलित किया गया। यमुना घाटी के समस्त क्षेत्र को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है ।

यमुनोत्री पृथक जिला संघर्ष समिति ने रवांई काे जिला बनाओ, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बड़कोट आगमन पर यमुनोत्री पृथक जिला संघर्ष समिति ने रवांई का पृथक जनपद बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया कि 15 अगस्त 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री डा० रमेश पोखरियाल निशंक ने यमुनोत्री को रवांई का पृथक घोषित किया गया था जिसे ठंड बस्ते में डाला गया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि लोकसभा चुनाव-2024 से पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जिला यमुनोत्री को अस्तित्व में नहीं लाया जाता है, तो संघर्ष समिति गाँव-गाँव जाकर लोकसभा चुनाव में सरकार का विरोध करने में बाध्य होगी। ज्ञापन में महावीर सिंह पंवार,घनश्याम नौटियाल, संजय सिंह, शांता देवी सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर थे।

बड़कोट जनसंवाद, लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के यमुना घाटी के बड़कोट में रोड शो और लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम को अभूतपूर्व समर्थन मिला। मंगलवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री मंत्री बड़कोट हेलीपैड पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसके बाद में उनका रोड सड़क मार्ग से पुराने तहसील होते बड़कोट गांव स्थित रामलीला मैदान तक पहुंचा, जिसमें भारी हुजूम उमड़ा हुआ था।

प्रवासी उत्तराखंडवासी विदेशों में हमारे ब्रांड एम्बेसडर : धामी

इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रंवाई क्षेत्र की जनता के भव्य स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नज़र आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

बड़कोट में सीएम धामी (CM Dhami) के रोड शो के दौरान लगे गो बैक के नारे-

बड़कोट में मंगलवार को रोड शो के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के पीसीसी सदस्य विजयपाल रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बड़कोट रिषभ कुमार, छात्र नेता अरूणकांत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गो बैक के नारे लगा कर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यतः तीन मांगों का बैनर दिखा कर मुख्यमंत्री धामी का विरोध किया। बैनर पर लिखा था। अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी दो ,उत्तराखंड में भू कानून लागू करो और रंवाई पृथक जनपद घोषित किया जाए। हालांकि बाद में पुलिस ने उनके हाथों से बैनर खींच लिया था।

गौरतलब है कि टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान यमुनोत्री शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन का इन दिनों जिले भर के गांव-गांव में लाभार्थी संवाद और संपर्क अभियान चल रहा है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी संसदीय क्षेत्र की यमुनोत्री विधानसभा बड़कोट पहुंचे। इस दौरान भाजपा की ओर से बड़कोट मुख्य बाजार में रोड शो के दौरान रैली निकाली गई। जनसभा स्थल पर सीएम धामी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सीधे संवाद कर लाभार्थियों का सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्यालक्ष्मी शाह, राज्य मंत्री राजकुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विधायक संजय डोभाल,विधायक सुरेश चौहान,विधायक दुर्गेश्वर लाल, डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत , किशोर भट्ट, पद प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा चंडी प्रसाद बेलवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, जिला महामंत्री पवन नौटियाल सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

फेसबुक और इंस्टाग्राम हुआ डाउन, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट

Next Post

सीएम साय ने किया तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव -2024 का शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने किया तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव -2024 का शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Mahashivratri 2021

इस तरह करें शिवजी की अर्चना, जानें क्या है इस व्रत का महत्व

06/09/2020
Rajshree

‘विद्युत सखी’ बनीं राजश्री, लिख रहीं बदलाव की नई कहानी

26/03/2026

CM योगी ने अधिक से अधिक श्रमिकों को श्रमिक कल्याण योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश

18/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version