Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इंद्रमणि बडोनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इंद्रमणि बडोनी ( Indramani Badoni ) की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन और उनके पर्वतीय विकास की संकल्पना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इंद्रमणि बडोनी ( Indramani Badoni ) की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बडोनी की उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अग्निपथ योजना में युवा शामिल होकर रखेंगे नए भारत की नींव: मुख्यमंत्री धामी

पर्वतीय विकास की संकल्पना और उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड, के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

Exit mobile version