Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम धामी ने की गोवर्धन पूजा, बोले-गाय सनातन संस्कृति के साथ सभी के लिए पूजनीय

cm dhami

cm dhami

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गोवर्धन पूजा (Goverdhan Puja) के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।

प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि  वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी उपस्थित थी।

Exit mobile version