• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरेला हमारी संस्कृति और चेतना का पर्व है: सीएम धामी

Writer D by Writer D
16/07/2025
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाए, जब तक वे वृक्ष का रूप न ले लें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से समृद्ध राज्य है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को नया आयाम

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे ‘पंचामृत संकल्प’, ‘नेट ज़ीरो इमिशन’, ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार भी इन्हीं मूल्यों को आत्मसात करते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर में 108 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

जल स्रोतों के संरक्षण हेतु ठोस पहल: SARRA का गठन

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA)’ का गठन किया गया है। इसके माध्यम से अब तक 6,500 से अधिक जल स्रोतों का संरक्षण और 3.12 मिलियन घन मीटर वर्षा जल का संचयन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और वाहनों में कूड़ेदान अनिवार्य कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन बनाया जा सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी दी शुभकामनाएं

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में श्रावण मास में हरेला पूजन के उपरांत वृक्षारोपण करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जो हमारी सांस्कृतिक चेतना और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रमाण है। हरेला पर्व हमें यह सिखाता है कि प्रकृति की रक्षा करना केवल दायित्व नहीं, बल्कि एक पुनीत कर्तव्य है।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि लोकपर्व हरेला प्रदेश के 2,389 स्थानों पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हरेला पर्व पर लगाए गए पौधों का सर्वाइवल रेट 80 प्रतिशत से अधिक रहा है। उन्होंने जल स्तर में हो रही गिरावट को गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि इसके लिए हमें पौधारोपण एवं जलधाराओं के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा सहित वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

Vanraj is Back…! अनुपमा की लाइफ में फिर से होगी वनराज की एंट्री, ये एक्टर को मिला रोल

Next Post

बहुत ही निर्दयी और क्रूर विजेता… 8वीं की NCERT किताबों में हुआ बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami inaugurated the 'Purv Sainik Sammelan'
राजनीति

सैनिक कभी ‘पूर्व’ नहीं होता, वह सदैव सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री

06/11/2025
60.18 percent polling in Bihar till 5 pm
Main Slider

Bihar Election Voting: बिहार में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक 60.18 फीसदी मतदान

06/11/2025
Vijay Sinha
Main Slider

इनकी छाती पर चलेगा बुलडोजर… काफिले पर चप्पलें फेंकने पर भड़के डिप्टी सीएम

06/11/2025
Lalu Prasad Yadav
बिहार

20 साल बहुत हुआ… वोटिंग के बीच लालू यादव ने ऐसा क्यों कहा

06/11/2025
PM Modi
Main Slider

वे एक-दूसरे के बाल नोचेंगे… पीएम मोदी ने अररिया में महागठबंधन पर जमकर हमला बोला

06/11/2025
Next Post
NCERT

बहुत ही निर्दयी और क्रूर विजेता... 8वीं की NCERT किताबों में हुआ बदलाव

यह भी पढ़ें

त्रिपुरा हिंसा के विरोध में सुलगा नांदेड़, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

12/11/2021
मदरसों से निकला भ्रष्टाचार का जिन्न Jinn of corruption out of madrasas

भारत में मदरसों की भूमिका पर निरंतर उठते रहे सवाल

30/12/2020
राम मंदिर भूमि पूजनRam temple land worship

Live : संघ प्रमुख बोले- सदियों की आस पूरी होने से देश में आनंद का माहौल

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version