Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के साथ मिलकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa ke Naam) जैसी पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देती है, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना भी पैदा करती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के दौरे और पाैधरोपण अभियान में भागीदारी ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

Exit mobile version