Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धामी का हरियाणा में जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जयकारे

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के हरियाणा पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। गुरुवार को हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धामी (CM Dhami) का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर उमड़े कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाकर धामी (CM Dhami)  का अभिनंदन किया। इस भव्य स्वागत पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version