Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता पर बने गीत का किया विमोचन

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समान नागरिक संहिता (UCC) पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ का विमोचन किया। इस गीत को भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा और स्वर प्रदान किया गया है तथा राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।

गीत पर बने वीडियो में मुख्य भूमिका ओम तरोनी एवं ललित जोशी द्वारा निभायी गयी है। इस गीत के माध्यम से यू.सी.सी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। इस गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है।

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भेंट की

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जनता को जागरूक करने तथा यू0सी0सी0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी।

Exit mobile version