• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने किया ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ पुस्तक का विमोचन

Writer D by Writer D
04/12/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) ने बुधवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश सुमन ध्यानी की पुस्तक ‘उपनिषदीय दर्शन बोध का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपनिषद भारतीय संस्कृति और दर्शन की अमूल्य निधि है, जिसमें संपूर्ण विश्व ज्ञान और चेतना का मार्ग दिखाया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने पुस्तक के लेखक प्रकाश सुमन ध्यानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भारतीय वैदिक दर्शन और सनातन संस्कृति के संवाहक के रूप में एक नई पहचान स्थापित कर रहे हैं। इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने उपनिषद के जटिल और गूढ़ रहस्यों को साधारण तरीके से लिखा है। कहा कि उपनिषद आध्यात्मिक चितंन के स्रोत के साथ ही मानवता को व्यावहारिक जीवन दृष्टि भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि जिस प्रकार से ज्ञान-विज्ञान आगे बढ़ रहा है, तब उपनिषदों और वेदों का ज्ञान हमारे लिए और भी प्रासांगिक हो जाता है। जीवन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, भौतिकवाद की चकाचौंध के बीच में आत्मा और ब्रह्मा की खोज निश्चित रूप से हमें प्रेरणा देने का कार्य करेगी। यह पुस्तक सभी को आत्म विकास, आत्म चिंतन और स्वयं की खोज के लिए भी प्रेरित करेगी।

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रकाश सुमन ध्यानी ने जीव विज्ञान की पढ़ाई कर आत्मज्ञान तक पहुंचकर ‘उपनिषदीय दर्शन बोध पुस्तक लिखी, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि उपनिषद जैसे विषय पर व्याख्यान करना बड़ी बात है। कहा कि भारत के मूल में आध्यात्मिक इंटेलीजेंस है। आध्यात्मिक इंटेलीजेंस हमारे देश की ख्याति है। भारत दुनिया को अध्यात्म और योग का ज्ञान देने वाला है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि ‘उपनिषदीय दर्शन बोध पुस्तक के माध्यम से लेखक ने आम जनमानस को उपनिषद और वेदों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है। हमारे वेद उपनिषद और प्राचीन ग्रंथ 21वीं सदी की आवश्यकता बन रहे हैं। जीवन जीने की शैली हमारे ये ग्रंथ सिखाते हैं। इस दौरान विधायक सविता कपूर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, ‘उपनिषदीय दर्शन बोध पुस्तक के लेखक प्रकाश सुमन ध्यानी, गणेश खुगशाल एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सोलर साड़ी अभियान में दिख रहा संस्कृति और सौर ऊर्जा का अनूठा संगम

Next Post

मुख्यमंत्री ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर फडणवीस को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Balloon with PIA written on it found in Jammu
क्राइम

जम्मू में LoC पर मिला PIA लिखा गुब्बारा, सर्च ऑपरेशन शुरू

28/02/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री का निर्देश, जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के खुद के भवन नहीं, उनका कराएं निर्माण

27/02/2026
women empowerment
उत्तर प्रदेश

एक करोड़ छह लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया योगी सरकार ने

27/02/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री

27/02/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर फडणवीस को दी बधाई

यह भी पढ़ें

UP Tourism steals the spotlight at IATO Conference in Puri

इत्र की खुशबू और आध्यात्मिक सर्किट से महका उत्तर प्रदेश पर्यटन

23/08/2025
महेंद्र सिंह धोनी

पार्थिव पटेल ने कहा- सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का फर्क

20/07/2020
ramayan museum

रामसनेही घाट में होगी रामायण संग्रहालय व सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version