• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के विकास कार्यों की समीक्षा की

Writer D by Writer D
20/05/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को डाम कोठी में अधिकारियों संग विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नगर निगम के अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण, सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 160 नालों की सफाई का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। इसके लिये 124 सफाईकर्मी लगाये गये हैं। शहर में एक दिन में तीन टाइम सफाई-व्यवस्था की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने अस्पतालों की व्यवस्थाएं आदि के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों की सफाई-व्यवस्था चाक-चौबन्द रहनी चाहिये। कभी भी अस्पतालों, नगर निगम की सफाई व्यवस्था तथा कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति आदि का औचक निरीक्षण किया जा सकता है। इस दौरान कहीं भी कोई कमी पाई जाती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालयों में बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये।

नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इण्डिया के हरिद्वार में किये गये विभिन्न विकास कार्यों के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को बैठक में दी गयी। एनएचएआई की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि राष्ट्रीय राजमार्गों में कई जगह पानी रुका रहता है, जिसकी सही निकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एनएचएआई तथा सिंचाई विभाग समन्वय स्थापित करते हुये एक समग्र योजना बनाकर इस समस्या का समाधान निकालें।

जेल से बाहर आए आज़म खान का बड़ा धमाका, बोले- मुझे एंकाउंटर की धमकी दी गई है

मुख्यमन्त्री (CM Dhami) ने समीक्षा के दौरान जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों से पानी की व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बैठक में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल की प्रगति के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि टेण्डर की प्रक्रिया की वजह से कार्य की प्रगति कुछ धीमी रही है। इसके अन्तर्गत ओवर हैड टैंक बन गये हैं तथा पाइप लाइन बिछा दी गयी है। जल्दी ही इसमें लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने आगामी जुलाई माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से जायजा लिया, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा से सम्बन्धित जो भी तैयारियां हैं, उनको समय से करना सुनिश्चित करें।

कानून और विधि का क्षेत्र आकर्षक और पसंदीदा बनता जा रहा है : राज्यपाल

बैठक में आयुष्मान कार्ड, अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण, आपदा प्रबन्धन, दूधाधारी चौक पर जाम की स्थिति आदि के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श हुआ तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, ए.डी.एम (प्रशासन) पी.एल.शाह, ए.डी.एम (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiharidwar newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

जेल से बाहर आए आज़म खान का बड़ा धमाका, बोले- मुझे एंकाउंटर की धमकी दी गई है

Next Post

14 घंटे चली CBI की रेड, हंगामे के बीच टीम को बाहर तक छोड़ने आए राबड़ी-तेजप्रताप

Writer D

Writer D

Related Posts

राजनीति

पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
PM Modi-Kharge
Main Slider

अंबेडकर जयंती पर दिखा सियासत का सौहार्द, मोदी-खरगे के बीच मुस्कुराहट भरा पल

14/04/2026
Nitish Kumar
Main Slider

इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार भावुक, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

14/04/2026
CM Dhami
राजनीति

अंबेडकर के विचार समाज निर्माण की नींव: मुख्यमंत्री धामी

14/04/2026
Next Post
cbi

14 घंटे चली CBI की रेड, हंगामे के बीच टीम को बाहर तक छोड़ने आए राबड़ी-तेजप्रताप

यह भी पढ़ें

Stoinis Delhi Capitals

मार्कस स्टोयनिस ने कहा- हैदराबाद के यह तीन खिलाड़ी हो सकते हैं खतरनाक

08/11/2020
Arrested

Nikay Chunav: प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

04/05/2023

जापान के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने भेंट की चंदन की लकड़ी से बनी ‘ कृष्ण पंखी’

20/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version