Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी बोले- मैं भी पन्ना प्रमुख

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि वे भी पन्ना प्रमुख हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने लिखा है कि मैं भी पन्ना प्रमुख। साथ ही एक फोटो भी पोस्ट किया है। उसमें मुख्यमंत्री धामी मतदाता सूची लिए खड़े हैं।

आगे उन्होंने लिखा है कि भारत के विकसित राष्ट्र के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए भाजपा का हर एक पन्ना प्रमुख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

विकसित भारत के लिए मोदी को सशक्त करें: सीएम धामी

बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। आप भी इस अभियान से जुड़कर सशक्त व समृद्ध भारत के निर्माण में सहयोगी बनें।

Exit mobile version