• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वनाग्नि की घटनाओं पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
20/04/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वनाग्नि रोकथाम की बैठक लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों से दो टूक कहा कि वनाग्नि की घटनाओं पर सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जल्द चारधाम यात्रा, पेयजल व्यवस्था और मानसून से निपटने की तैयारी को लेकर बैठक लेने के संकेत दिए।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कुमाऊं भ्रमण से देहरादून पहुंचते ही सबसे पहले वनाग्नि रोकथाम को लेकर शासकीय आवास में वनाग्नि रोकथाम से जुड़े राज्य, जिला स्तरीय अधिकारियों और एजेंसियों के साथ बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गर्मियों के चार माह वनाग्नि की घटनाओं के कारण राज्य के लिए बड़े चुनौती वाले हैं। ऐसे में राज्य से लेकर जिला स्तर पर नोडल अफसर माइक्रोप्लान बनाकर अभी से वनाग्नि रोकथाम की योजना पर प्रभावी ढंग से काम करना शुरू कर दें।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के मतदान संपन्न होते ही एक्शन में आने से सुस्त गति से काम करने वाले अधिकारी खासे असहज दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा कि जनता की हर समस्या का निदान समय पर करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

नगर विकास मंत्री ने ओमप्रकाश राजभर की मां को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों से कहा कि वह बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं और अधीनस्थों को भी चुनावी व्यस्तता से बाहर लाकर रूटीन के काम में जुटने के निर्देश दें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) अब जल्द ही चारधाम यात्रा, पेयजल संकट और मानसून से निपटने को लेकर बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा संभावित इस राज्य में सरकारी मशीनरी को सजग रहकर जन सरोकारों से जुड़े विषयों और उनके निराकरण को तत्पर रहकर निष्पादित करना चाहिए।

Tags: cm dhamidhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने ओमप्रकाश राजभर की मां को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना

Next Post

हम 400 पार की बात करते हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है : अमित शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

महिला सशक्तिकरण पर राजनीति न हो, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू हो : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
Next Post
Amit Shah

हम 400 पार की बात करते हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है : अमित शाह

यह भी पढ़ें

major punjab singh

जिंदगी से जंग हार गए 1971 के युद्ध के हीरो वीर चक्र से सम्मानित मेजर पंजाब सिंह

25/05/2021
Newborns Died

नवजात को छुरा घोंपकर मौत के घाट उतार दिया

03/10/2020
Amarnath Yatra

भारी बारिश ने अमरनाथ यात्रा पर लगाई ब्रेक, भूस्खलन में फंसे कई यात्री; सेना ने संभाला मोर्चा

17/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version