Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम धामी ने पत्नी संग लिया मां गंगा का आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

cm dhami

cm dhami

उत्तरकाशी। प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के पावन पर्व पर मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) पहुंचे। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पत्नी संग सभी देवी देवताओं के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

उन्होंने CM Dhami) कहा कि सरकार की मंशा है कि चार धाम यात्रा को सरल सुगम बनाया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं की संख्या तय करने पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। श्रद्धालुओं को नहीं रोका जायेगा, यदि अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं तो देखा जायेगा।

गंगा गंगोत्री से निकल कर पूरे देश को संस्कृति सिखाती है : CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि गंगा गंगोत्री (Gangotri) से निकल कर पूरे देश को संस्कृति सिखाती है। हम सब उत्तराखंड के मां गंगा यानि मायके के वाशिंदे सौभाग्यशाली हैं। मुख्यमंत्री ने गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए संकल्प किया।

cm dhami

उन्होंने कहा कि पतित पावनी मां गंगा के तट पर गंगा गोमुख से निकलकर पूरे भारत को एक विशेष पहचान दिलाती है। हमें गर्व है कि हम उस प्रदेश के वासी हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी गीता धामी ने भी गंगोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमनोत्री धाम के कपाट, धामी भी रहे मौजूद

cm dhami

इस दौरान गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख भटवाड़ी बिनीता रावत, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, मुरारी लाल भट्ट,यजिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, विजय बहादुर सिंह रावत, किशोर भट्ट, प्रदीप भट्ट, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल, रावल रवींद्र सेमवाल, अशोक सेमवाल, बागेश्वर सेमवाल, जगनमोहन रावत,आदि हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे हैं।

उधर, यमुनोत्री (Yamunotri) में मां यमुना की डोली अपने भाई शनि महाराज के साथ यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) पहुंची जहां 12.15 बजे मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम का कपाटखुला, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

Exit mobile version