Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मकर संक्रांति पर खटीमा को धार्मिक सौगात, ब्रह्मदेव मंदिर में प्रतिमाओं का अनावरण

CM Dhami

CM Dhami

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मकर संक्रांति (Mahar Sankranti) के अवसर पर ब्रह्मदेव मंदिर, लोहिया पुल, खटीमा पहुंचकर भगवान शिव एवं हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा–अर्चना कर प्रदेश की सुख–समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लाल कोठी पहुंचकर उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, राम सिंह जेठी, नवीन बोरा, महेंद्र सिंह दिगारी, मन्नू मेहर, पूरन जोशी, नरेंद्र सिंह, मनोहर पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version