• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, प्रभावितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Writer D by Writer D
09/07/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

CM Dhami visited the flood affected areas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने जलभराव क्षेत्र चकरपुर, अमाऊं, खटीमा बाजार, रेलवे क्रासिंग, आवास विकास, पकड़िया आदि का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ है, बाढ़ आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव त्वरित सहायता दी जायेगी। उन्होंने जिलाधिकारी उदय राज सिंह को जनता के सभी प्रकार के हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों के रहने-खाने व दवाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा आपदा से हुई फसलों की क्षति का आंकलन करते हुए शीघ्र पीड़ितो को मुआवजा वितरित किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने चकरपुर क्षेत्र व वनखंडी महादेव मन्दिर परिसर से संचालित अस्थाई राहत शिविर का भी निरीक्षण किया और बाढ़ जलभराव से हुए नुकसान और उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में मौजूद लोगों को भोजन वितरित किया तथा भोजन के गुणवत्ता की जानकारी ली। बाद में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बाढ़, जल भराव प्रभावित क्षेत्र आमऊं वार्ड नं 7, पूर्णागिरी कालोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा से हुए परिसंपत्तियों का शीघ्र-अतिशीघ्र सर्वे आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

देवभूमि पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि किसी भी आपदा को रोका नहीं जा सकता लेकिन इसके होने वाले प्रभावों को न्यून करना हम सबका दायित्व है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाएं रखे और निरंतर मॉनिटरिंग करें। किसी भी क्षेत्र से सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम को भेजकर यथासंभव राहत बचाव कार्य शुरू करें। इस प्रकार का मेकेनिज्म हो कि प्रभावितों को मौके पर ही राहत सामग्री और राशि दी जाए। आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविरों का संचालन हो इसके लिए स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए।

निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिला महामंत्री अमित नारंग, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पंकज उपाध्य, सीएमओ मनोज शर्मा, उपजिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, निदेशक मंडी बी एस चलाल, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, अधिशासी अभियंता एएस नेगी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidhami newsNational newsrudrapur newsUttarakhand News
Previous Post

सबसे किफायती खर्च में योगी के यूपी में घर-घर पहुंचा नल से जल

Next Post

जगन्नाथ यात्रा के दौरान रथ से गिरे भगवान बलभद्र, 8 सेवायत घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
Lord Balabhadra

जगन्नाथ यात्रा के दौरान रथ से गिरे भगवान बलभद्र, 8 सेवायत घायल

यह भी पढ़ें

जेएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज

जेएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिशन में छोटे बच्चों की शानदार प्रस्तुति

25/01/2021
sour-sweet potatoes

पूड़ी-पराठे के साथ आनंद लें इन खट्टे मीठे आलुओं का, देखना न भूलें रेसिपी

08/01/2022
amit shah praised CM Dhami by taking his name several times

सीएम धामी को सुपर शाबासी, पल-पल झलका विश्वास

19/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version