• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक रंगों और लोकसंस्कृति के संग होली मिलन

Writer D by Writer D
02/03/2026
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।

समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) से भेंट कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल और कुमाऊँ की पारंपरिक होली के साथ-साथ जौनसार-बावर और तराई क्षेत्र की लोकधुनों ने वातावरण को रंगमय बना दिया। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश की विविध लोक परंपराओं की सजीव झलक दिखाई दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखण्ड की पहचान है और इसे सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Tags: cm dhami
Previous Post

तारापुर MIDC में केमिकल गैस रिसाव से हड़कंप, खाली कराई गई कॉलोनी

Writer D

Writer D

Related Posts

gas leak
Main Slider

तारापुर MIDC में केमिकल गैस रिसाव से हड़कंप, खाली कराई गई कॉलोनी

02/03/2026
Artists indulge in Holi colours at CM's residence
Main Slider

लोक गीत–नृत्य की रंगत में सराबोर हुआ सीएम आवास, होली के रंगों में रमे कलाकार

02/03/2026
Under-construction flyover collapses in GopalganjUnder-construction flyover collapses in Gopalganj
क्राइम

बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर! घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल

02/03/2026
Jagdeep Dhankhar released the book 'Seeking The Infinite'
राजनीति

‘Seeking The Infinite’ पुस्तक का जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन

02/03/2026
Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यूपी निवेशकों व उद्यमियों के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में सामने आया है : योगी

20/02/2021
Jugail police station

डिजिटल इंडिया के दौर में इस जिले के थाने में न फोन है न ही मोबाइल नेटवर्क

04/07/2021
यूपी एसटीएफ

यूपी एसटीएफ ने इनामी वांछित को ठाणे महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version