Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामलला का दर्शन करेंगे सीएम एकनाथ शिंदे, काशी विश्वनाथ के दरबार में लगेंगे हाजिरी

Eknath Shinde

Eknath Shinde

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि बहुत जल्द वे अयोध्या जाकर रामलला (Ramlala) का दर्शन करेंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी विचार है।

उन्होंने कहा कि देश के हर प्रदेश से उन्हें लोग आकर मिल रहे हैं, इसलिए वे बहुत जल्द महाराष्ट्र के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार करने वाले हैं। इसके तहत पार्टी सांसदों तथा मंत्रियों को अन्य प्रदेशों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)  ने बुधवार रात को अपने आवास पर हिंदी के चुनिंदा पत्रकारों के साथ हिंदी दिवस मनाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अयोध्या गए थे। वहां का माहौल बहुत चमत्कारी है।  एक अजब तरह की उर्जा का आभास वहां होता है। इसलिए वे फिर से अयोध्या जाएंगे, लेकिन अभी तक इस बारे में समय तय नहीं किया गया है। साथ ही उसी समय वाराणसी जाकर काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे और वहां स्थित वरिष्ठ पत्रकार विष्णु पराडकर भवन में जाएंगे।

आखिरी सांस गिन रहे पिता को बचाने की बेटे की इच्छा रह गई अधूरी, SC का फ़ैसला आने से पहले मौत

उन्होंने कहा कि अब तक उनका सफर बहुत जटिल रहा है। हालांकि शिवसेना किसकी? अभीतक इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट में प्रलंबित है, लेकिन सीएम एकनाथ शिंदे कहा कि वे शिवसेना का विस्तार पूरे देश में करेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, मणिपुर सहित लगभग सभी राज्यों के लोग उनसे मिल रहे हैं और उनकी भूमिका का समर्थन कर रहे हैं।

इसलिए महाराष्ट्र के बाहर शिवसेना को मजबूत करने के लिए मंत्रियों और सांसदों को जिम्मेदारी दी जाएगी। सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र का विकास ही उनका मूलमंत्र है, इसलिए उन्हें आरोप-प्रत्यारोप की परवाह नहीं है। वे देर रात तक उनसे मिलने आए हर व्यक्ति से मिलते हैं और उनका काम कर रहे हैं।

Exit mobile version