Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम गहलोत ने राज्यपाल को सौंपी 102 विधायकों की सूची, किया यह दावा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात कर दावा किया कि उन्हें 102 विधायकों का समर्थन हासिल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को समर्थन करने वाले 102 विधायकों की सूची सौंपी। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायक अशोक गहलोत को समर्थन देने होटल में पहुंचे थे।

विधानसभा समीकरण के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष को मिलाकर कांग्रेस के 100 विधायक अशोक गहलोत गुट पास हैं। भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों के समर्थन देने के बाद अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों का आंकड़ा 102 हो जाता है। 200 सदस्यीय विधानसभा सभा में सरकार गठन के लिए 101 विधायकों का समर्थन आवश्यक है।


विकास दुबे के साथियों के मोबाइल से डिलीट डाटा को रिकवर कराने में जुटी पुलिस

वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 72 विधायक हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन विधायक हैं। मतलब बीजेपी गठबंधन के पास कुल 75 विधायक हैं। जबकि सचिन पायलट को कांग्रेस के 19 विधायकों का समर्थन हासिल है। तीन निर्दलीय विधायक हैं, और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक विधायक है। इस तरह पायलट खेमे में कुल 23 विधायक हैं।

Exit mobile version