• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में सीएम ने धांधली करने में कर दी हद : अखिलेश

Writer D by Writer D
29/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता के दंभ में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में धांधली करने में हद कर दी है। उनके अलोकतांत्रिक आचरण से संवैधानिक संस्थाओं के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। जनादेश का अपहरण करते हुए भाजपा के नेताओं के साथ प्रशासन के सहयोग से सपा प्रत्याशियो, प्रस्तावकों को बलपूर्वक नामांकन करने से रोका गया।

सपा मुखिया ने कहा कि सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। दु:ख और क्षोभ इस बात का है कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वालों पर अधिकारी अंकुश लगाने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। निर्वाचन आयोग भी असहाय बना रहा और राजभवन ने भी मौन धारण कर रखा है। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत से तिरस्कृत भाजपा ने बलरामपुर में जबरन अपनी जीत दर्ज कराने के लिए सपा प्रत्याशी को नजरबंद कर नामांकन पत्र छीन लिया।

लोकतंत्र का गला घोंटते हुए ललितपुर में भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में भाजपा के अवांछित तत्वों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर कब्जा कर लिया। नामांकन कक्ष जाने वाले हर प्वाइंट पर भाजपाई पहरा देते रहे। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में इस तरह का अनैतिक आचरण होना शर्मनाक है। झांसी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन से रोका गया। पार्टी के पक्ष में जिला पंचायत सदस्यों की बहुमत संख्या होने के बावजूद यहां अलोकतांत्रिक आचरण पर प्रशासन निरीह बना रहा। वाराणसी में सत्ता के बल पर समाजवादी प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया।

सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि पुलिस की उपस्थिति में बस्ती में भाजपा के प्रत्याशी ने पार्टी के प्रत्याशी को खींचकर अपहरण का प्रयास किया। गाजियाबाद में नामांकन से पहले समाजवादी उम्मीदवार और प्रस्तावक का अपहरण कर लिया गया। बरेली में पार्टी के पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला किया गया। कई जिला के पुलिस और राजस्व के अधिकारी चुनाव में धांधली रोकने के बजाय उसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाते दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में अपनी हार को जबरन छल कपट से जीत में बदल कर तात्कालिक रूप से मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व भले ही आज वाहवाही करा लें पर कल विधानसभा के चुनाव में उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav newsLucknow Newsup news
Previous Post

सरकार में बैठे लोगों को अवैध शराब कारोबार को पूरा संरक्षण : लल्लू

Next Post

अब तक 376.24 लाख किसानों को उपलब्ध कराये गये स्वॉयल हेल्थ कार्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

14/11/2025
Tribal
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

14/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

14/11/2025
National Jamboree
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में दिखेगा लघु भारत का भव्य नजारा

14/11/2025
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के विजन से अयोध्या बना डेवलपमेंट का रोल मॉडल

14/11/2025
Next Post

अब तक 376.24 लाख किसानों को उपलब्ध कराये गये स्वॉयल हेल्थ कार्ड

यह भी पढ़ें

There was a flood of wishes on CM Yogi's birthday

सीएम योगी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का लगा तांता

05/06/2025
UP police constable shot dead

यूपी पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या, शव के पास से मिली दो पिस्टल

22/02/2021

एयूडी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version