Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की शिष्टाचार मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का बाजार गरम

CM Hemant Soren met PM Modi

CM Hemant Soren met PM Modi

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। आपको बता दें कि इसी साल के आखिर में झारखंड में विधानसभा चुनाव का आयोजन संभव है। अब इस चुनावी सीजन के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकात अब चर्चा का विषय बन गई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में पीएम आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की है। हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने पीएम मोदी को गुलदस्ता भी भेंट किया है। दूसरी ओर सीएम हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने X पर लिखा- “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई।”

शरद पवार से मिलने पहुंचे छगन भुजबल, राजनीति गलियारी में बढ़ी सियासी सरगर्मी

झारखंड में विधानसभा के चुनाव निर्धारित समय से दो महीने पहले अक्टूबर में कराए जा सकते हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव इसी समय होने हैं। इन दोनों राज्यों में चुनाव पूर्व वोटर लिस्ट को अपडेट और रिवाइज करने की प्रक्रिया जिस शेड्यूल के तहत चल रही है, झारखंड में भी वही शेड्यूल फॉलो किया जा रहा है। इसी आधार पर झारखंड के चुनाव इन दोनों राज्यों के साथ कराए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

Exit mobile version