• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, CM नायब सैनी बने सक्रिय सदस्य

Writer D by Writer D
11/12/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। भाजपा ने मंगलवार को अपने सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए बताया कि साधारण सदस्यता और सक्रिय सदस्यता अभियान एक साथ चलाए जा रहे हैं।

50 लाख साधारण और 50 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य 50 लाख साधारण और 50 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का है। यह अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता 50 नए सदस्य बनाएगा, उसे ही सक्रिय सदस्यता दी जाएगी। “सक्रिय सदस्यता देश को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदैव पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है,” कौशिक ने कहा।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी: सीएम (CM Nayab Saini)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी vने कहा कि हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा का सक्रिय सदस्य बनकर इस अभियान का हिस्सा बना हूं। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, और इसके देवतुल्य कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने बूथ या विधानसभा क्षेत्र में 50 नए सदस्यों को पंजीकृत कर सक्रिय सदस्य बनें। सक्रिय सदस्य बनने पर मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ का आह्वान

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने हरियाणा के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य विकसित भारत और विकसित हरियाणा का निर्माण करना है, और इसमें हर नागरिक की भूमिका अहम है।”

भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारी देने और पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यह अभियान न केवल संगठन को विस्तार देगा बल्कि ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा।

Tags: Haryana news
Previous Post

कुरुक्षेत्र में बना इतिहास, 18 हजार बच्चों ने एक साथ किया गीता पाठ

Next Post

राजस्व वृद्धि पर दें ध्यान, नदी के कैचमेंट एरिया में अवैध खनन बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

बुजुर्ग माता-पिता को शराबी बेटे करते हैं प्रताड़ित, डीएम ने गुंडा एक्ट में दर्ज कराया वाद

10/11/2025
Birsa Munda
उत्तर प्रदेश

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के वृहद स्वरूप को दर्शाने का माध्यम बनेगा जनजातीय गौरव उत्सव

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा एकता का उद्घोष

10/11/2025
CM Dhami appreciated the contribution of LIC
राजनीति

LIC ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया, सीएम ने की सराहना

10/11/2025
Prem Chopra
Main Slider

धर्मेंद्र के बाद इस दिग्गज एक्टर की बिगड़ी तबीयत, लीलावती में हुए एडमिट

10/11/2025
Next Post
CM Yogi

राजस्व वृद्धि पर दें ध्यान, नदी के कैचमेंट एरिया में अवैध खनन बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Counselling

आयुष नीट काउंसलिंग राउंड 2 के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

01/12/2022
हिमाचल के डॉक्टर व उनकी पत्नी संक्रमित

कल से शुरू हो जाएगा वैक्सीन को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम

07/01/2021
cm yogi

Presidential election: सीएम ने किया मतदान, श्रीराम से की लोकतंत्र की अधिक सशक्त होने की कामना

18/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version