पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने International Youth Day पर पंचकूला में HIV/एड्स जागरूकता के लिए राष्ट्रव्यापी ‘ इंटेंसिफाइड इनफॉरमेशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन कैंपेन 3.0’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 12 अक्टूबर तक चलेगा।
“हरियाणा ने HIV नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। जुलाई 2026 तक अनुमानित संक्रमित लोगों में से 93.01 प्रतिशत की पहचान की जा चुकी है। बीते वर्ष लगभग 8 लाख लोगों की निःशुल्क HIV जांच की गई। हमारा हर जागरूक युवा कम से कम 10 अन्य लोगों तक HIV से जुड़े सही तथ्य पहुंचाने का संकल्प ले।”
मुख्यमंत्री ने HIV के साथ जीवन जी रहे लोगों को दी जा रही ₹2,250 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता का उल्लेख करते हुए प्रदेश के शेष 5 जिलों में भी ART केंद्र स्थापित करने के लिए समयबद्ध कदम उठाने के निर्देश दिए।
