Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंचकूला से BJP का चुनावी बिगुल, CM सैनी ने पेश किया संकल्प पत्र

CM Nayab Saini released the BJP's 'Sankalp Patra'

CM Nayab Saini released the BJP's 'Sankalp Patra'

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा आज पंचकूला में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) की मौजूदगी में पार्टी घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। साथ ही कैबिनेट मंत्री एवं पंचकूला निकाय चुनाव के प्रभारी विपुल गोयल और सह प्रभारी पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मंत्री कृष्णलाल पंवार, मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल समेत कई नेता मौजूद रहे।

कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

संकल्प पत्र विमोचन समारोह में अलग-अलग जिलों के कई लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया।

आज पूर्व मंत्री राजकुमार बाल्मीकि, हिसार से जयसिंह बिश्नोई, गुरुग्राम से जगदीश मांडोली, रेवाड़ी से सुरेंद्र मड़िया, अनिल यादव सरपंच, पवन यादव और कैथल से अनिल (पूर्व मंत्री के बेटे) समेत 50 से ज्यादा लोगों ने बीजेपी का पटका पहना।

Exit mobile version