• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का अहम याेगदान : नायब सैनी

Writer D by Writer D
28/11/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने गुरुवार को ‌हिसार के महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा (Maharaja Agrasen Medical College Agroha) में बने खेल परिसर और कन्या छात्रावास का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए कहा कि यह कॉलेज महाराजा अग्रसेन जी के मानव सेवा के अभियान को निरंतर जारी रखेगा। ओपी जिंदल ने जो पौधा लगाया था, वो आज वट वृक्ष बन गया है, ये हमारे लिए गर्व की बात है। यह मेडिकल कॉलेज हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के हमारे लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

CM सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ये दो नई सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहेंगी। 4 एकड़ में बने खेल परिसर में तीन मल्टी पर्पस हॉल, स्विमिंग पूल, एक जिम, योग कक्ष व रेस्टोरेंट बनाए गए हैं। इस पर 10 करोड़ रुपये की लागत आई है। 5 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से तीन एकड़ में बने छात्रावास में 54 कमरे बनाये गये हैं, जिससे ‌छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने संस्थान को अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

अग्रोहा की महान विरासत को राखीगढ़ी की तर्ज पर करेंगे संरक्षित

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अग्रोहा के पुरातात्विक स्थल की खुदाई की मंजूरी दी है। इससे अग्रोहा की प्राचीन विरासत के जल्द की उजागर होने की उम्मीद जगी है। इस महान विरासत को राखीगढ़ी की तर्ज पर संरक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने हरियाणा की धरती से ‘एक रुपया-एक ईंट’ का सिद्धांत देकर समाजवाद और गणतंत्र को साकार किया। आज जब हम अपने गणतंत्र का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो अग्रोहा गणतंत्र पर हमें विशेष गर्व है। महाराजा अग्रसेन का यह गणतंत्र वर्तमान समय में दुनिया के सबसे बडे गणतंत्र भारत की नींव है। हरियाणा सरकार ने महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं और सिद्धांतों को याद रखते हुए हिसार हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखा है। एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में चल रहा है, इसका जल्द उद्घाटन किया जाएगा। इससे हरियाणा, पंजाब और राजस्थान को लाभ होगा। एयरपोर्ट के बनने से यह क्षेत्र इंड्रस्टी जॉन कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के पद चिन्हों पर चलते हुए हरियाणा सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आयुष्मान योजना के माध्यम से हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है।

इससे पहले, विधायिका सावित्री जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना के तारीफ की और कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ने नए आयाम स्थापित किये है।

कार्यक्रम में विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, पूर्व मंत्री अनूप धानक, हिसार के उपायुक्त अनीश यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Tags: CM Nayab SinghHisar NewsNational news
Previous Post

महाकुम्भ की करें तैयारी, चित्रकूट का हर मठ-मंदिर हो स्वच्छ और सुंदर : योगी आदित्यनाथ

Next Post

सीएम भजनलाल ने बस में किया निरीक्षण, राइजिंग राजस्थान की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Writer D

Writer D

Related Posts

Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल ने बस में किया निरीक्षण, राइजिंग राजस्थान की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

यह भी पढ़ें

rape

दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

06/02/2022
share market

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों उछले

04/05/2021
Arrested

शातिर लुटेरा मुठभेड़ में धरा गया

12/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version