Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री नायब सिंह पहुंचे राधा स्वामी सत्संग ब्यास, बाबा गुरिंदर सिंह से लिया आशीर्वाद

CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh)  ने शुक्रवार को राधास्वामी सत्संग (Radha Swami Satsang) ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह (Baba Gurinder Singh) से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) बनने के बाद नायब सिंह पहली बार डेरा प्रमुख से मिले हैं और उन्होंने हरियाणा की भलाई के लिए डेरा प्रमुख से मार्गदर्शन लिया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) ने सामाजिक सरोकार के लिए डेरा की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बारे में भी जाना। साथ ही उन्होंने डेरा प्रमुख से हरियाणा के लोगों के हित के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए भी मार्गदर्शन मांगा।

मुख्यमंत्री सिंह (CM Nayab Singh)  डेरे की व्यवस्थाओं को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने मौके पर मौजूद संगत का भी अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डेरे में लंगर भी छका। इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।

Exit mobile version