Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री ने पांच लाख से अधिक किसानों को जारी की बोनस राशि की पहली किस्त

CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा की अटकलों पर सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि ऐसा कौन कह रहा है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में फसलों के लिए बोनस राशि जारी की। सीएम ने बटन दबाकर किसानों के खाते में बोनस राशि जारी की। पांच लाख 20 हजार किसानों के लिए 525 करोड़ की किस्त जारी की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम (CM Nayab Singh) ने कहा कि किसानों को 200 रुपये प्रति एकड़ के रूप में बोनस देंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दुग्ध विक्रेताओं के लिए घोषणा की कि जो विक्रेता घर-घर जाकर दूध की आपूर्ति करता है उसे लाभ मिलेगा। जिनकी पारिवारिक आय तीन लाख सालाना है उन्हें दयालु योजना के तहत कवर किया जाएगा। इस योजना से मृत्यु या विकलांगता पर आर्थिक सहायता दी जाएगी। दूध वितरकों को वित्तीय सहायता दी जाएगी और उनका बीमा किया जाएगा।

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस आज, इन राज्यों में विधानसभा इलेक्शन की तारीखों का हो सकता है ऐलान

सीएम (CM Nayab Singh) ने एलान किया कि आठ जिलों में पशु चिकित्सा क्लिनिक खोले जाएंगे। इनमें सभी सुविधाएं होंगी। ये क्लिनिक पंचकूला, कैथल, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर में खुलेंगे। पॉलीक्लिनिक राज्य के पशुपालकों को पशु चिकित्सालय की सुविधा मिलेगी। बारिश कम होने से किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेज रहे हैं। हमारी सरकार हर वर्ग के प्रति समर्पित है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने 10 सालों में कुछ नहीं किया। किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस लोगों से झूठे वादे कर रही है। अपनी सरकार में कुछ नहीं किया, हमसे हिसाब मांग रहे हैं। प्रदेश के युवा कांग्रेस को हिसाब देंगे। सीएम ने कहा कि जितने भी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर होंगे उन्हें बोनस राशि मिलेगी। सीएम ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया।

Exit mobile version