• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अचानक नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, माता नयना देवी के किए दर्शन

Writer D by Writer D
24/02/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm pushkar dhami

cm pushkar dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar dhami) गुरुवार सुबह अचानक नैनीताल (Naintial) पहुंचे और यहां नगर के अतिप्राचीन पाषाण देवी और नगर की आराध्य देवी माता नयना देवी (Naina Devi) के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि ईश्वर में उनकी अगाध आस्था है। ईश्वर की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिल सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा की 60 सीटों के लक्ष्य के साथ जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि भू-कानून के मुद्दे को शीघ्र ही पूर्व में बनी समिति के जरिए समाधान करने और पुलिस कर्मियों के ग्रेड-पे के मुद्दे का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के एक माह के भीतर इस समस्या का समाधान और पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे पर व्यापक मंथन के बाद निर्णय लिया जाएगा। पार्टी में भितरघात के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी व अनुशासित पार्टी है।

सीएम धामी के विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी-कांग्रेस समर्थकों के बीच चली गोलियां

बताया गया कि सीएम धामी चंपावत में हुई मैक्स दुर्घटना के हताहतों व उनके परिवारों से मिलने के बाद बुधवार शाम हल्द्वानी आ गए थे और वहां इसी दुर्घटना के एसटीएच में भर्ती दो मरीजों की कुशलक्षेम जानने व रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद सुबह घोड़ाखाल स्थित न्यायदेवता-ग्वेल के मंदिर में दर्शन किए और यहां से मुख्यालय आकर पहले पाषाण देवी और फिर नयना देवी मंदिर में शीष नवाए व शिवार्चन किया। मंदिर में आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की व फोटो खिंचवाए। एक बच्ची को उन्होंने सस्नेह गोद में उठाकर दुलारा भी। यहां के बाद वह काशीपुर होते हुए देहरादून के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री धामी से बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने की भेंट

इस दौरान उनके साथ भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक सरिता आर्य, जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य, अनिल कपूर ‘डब्बू’, नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, पूरन मेहरा, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्मी, उमेश गड़िया व मोहित रौतेला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: UK Assembly Election 2022UK Election 2022UK Elections 2022Uttarakhand Assembly Election 2022Uttarakhand chunav 2022uttarakhand election 2022उत्तराखंड चुनावउत्तराखंड चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभाउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने बंद किया एयरस्पेस, रास्ते से लौटा Air India का विमान

Next Post

टीम इंडिया खिलाड़ियों ने की कैटरिंग से स्पेशल डिमांड, सचिन भी हैं निहारी के शौकीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

09/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बना जेम पोर्टल से खरीद में शीर्ष राज्य

09/04/2026
Next Post
Team India players

टीम इंडिया खिलाड़ियों ने की कैटरिंग से स्पेशल डिमांड, सचिन भी हैं निहारी के शौकीन

यह भी पढ़ें

हिमाचल टूरिस्ट प्लेस

भारत में यहां देखने को मिलता है मनोरम वादियों का अद्भुत नजारा

16/07/2021
Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्री पर कब करें पारण, जानें मुहूर्त एवं नियम

27/03/2026
anushka sharma

अनुष्का शर्मा ने शेयर की प्रेग्नेंसी से पहले की फोटो, लिखा- अब मैं इस तरह नहीं बैठ सकती

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version