Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम पुष्कर ने शारदा सैनी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आईआईटी कम्युनिटी सेंटर, रुड़की में चौधरी श्यामवीर सिंह की पत्नी स्व. शारदा सैनी के निधन पर उनके परिजनों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि स्व. शारदा सैनी को वे भली भांति जानते थे। उनका मिलनसार स्वभाव, हर व्यक्ति को अपनों जैसा प्यार, आदर, सम्मान करना उनके व्यक्तित्व को विराट बनाता था।

कहा कि स्व. शारदा सैनी हमेशा पूरे मनोयोग से कार्य करती थीं एवं उनसे हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता था।

पीएम मोदी का उत्तराखंड आना देवभूमि के लिए शुभ क्षण : सीएम पुष्कर

इस अवसर पर अशोक कटारिया, परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा, विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, आचार्य बालकृष्ण, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version