Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम पुष्कर ने मुख्य सचिव से फोन पर की बात, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु से फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित कार्मिकों को संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए। कहीं भी कोई घटना होती है तो रिस्पांस टाइम कम से कम होना चाहिए।

जरूरत होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत मिले। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। चार धाम यात्रियों, पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर ली जाए।

केरल में तबाही: लैंडस्लाइड में अब तक 21 लोगों की मौत, 8 लोग लापता

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अयोध्या के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। वे आज दोपहर तक देहरादून लौट आएंगे।

Exit mobile version